लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग का अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान हुआ बुलन्द



सत्यबन्धु भारत

बुलन्दशहर। जनपद बुलन्दशहर में जिलाआबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने अवैध शराब (कच्ची शराब, मिलावटी शराब व तश्करी) के कारोबार को पूर्णरूपेण अंकुश लगाने को अपने अधीनस्थों को कड़े आदेश दिए हैं जिससे पूरे बुलन्दशहर जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर शराब दुकानों, ढाबों, वाहनों व अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, इसी क्रम में आज आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस टीम के साथ सिकंदराबाद दिल्ली मार्ग पर गुज्जर चौक के पास पडने वाली परचून की दुकानों की सघनता से जाँच व तलाशी ली गयी व रोड से गुजरने वाले संदिग्ध छोटे व बडे वाहनों की सघनता से चेकिंग की गई। दुकान संचालकों को अवैध शराब से होने वाली जनहानि से अवगत कराते हुए अवैध शराब बेचने वालो की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी भी दशा या दिशा में अवैध शराब का निर्माण, तश्करी या बिक्री नही होने दी जाएगी और इस तरह के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेंगे।