लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग ने दबिश के साथ ही ग्रामीणों को किया जागरूक



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को  जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बिलग्राम क्षेत्र में ओवर रेटिंग के दृष्टिगत कई दुकानों पर टेस्ट परचेजिग कराई गई, टेस्ट परचेजिग में मदिरा प्रिंट रेट पर ही बिक्री होते पायी गयी । इसके अतिरिक्तआबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज एवम थाना सुरसा पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिधुवामऊ, ग्राम केहरमऊ में दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश दौरान लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवम लगभग 40 किलोग्राम लहन बरामद करते हुए 1 अभियोग पंजीकृत किया गया। निरीक्षक क्षेत्र 4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेंद्र प्रताप सिंह एवम थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा ग्राम समसापुर, बहकटवा, कंजरपुरवा कछौना मे दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 33 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद हुई शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। ग्रामीणों को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। ग्रामीणों को जागरूक किया कच्ची शराब का सेवन न करें, बिक्री व अवैध शराब के निर्माण की सूचना आबकारी/पुलिस को अवश्य दें । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 एवम क्षेत्र 5 द्वारा हरदोई - फरूखाबाद मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवं ढाबों की चेकिंग की जा रही है।