
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। मंगलवार को नगर पालिका शाहाबाद की नामित सभासद विनीता मिश्रा के प्रतिनिधि अवध क्षेत्र के सह संयोजक अमित मिश्रा एडवोकेट ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक कुमार को दिए हस्ताक्षरित मांग पत्र के माध्यम
से शाहाबाद नगर पालिका में मृत व्यक्ति के शव को सुरक्षित रखने के लिए शव फ्रिजर बॉक्स व लाने-ले जाने के लिए शव वाहन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से शव को अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचाने के लिए एक शव वाहन की भी मांग की।
सभासद प्रतिनिधि ने मांग पत्र के माध्यम से शाहाबाद नगर पालिका के क्षेत्र में सार्वजनिक विवाह केंद्र बनाए जाने की मांग की उन्होंने नगर पालिका द्वारा अब तक एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई बोर्ड की बैठक
नहीं बुलाई गई है। शीघ्र बोर्ड की बैठक कराए जाने की मांग की
गौरतलब हो कि शाहाबाद के पड़ोस के ही जनपद शाहजहांपुर की छोटी सी नगरपालिका तिलहर में पहले से से ही यह सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं मगर शाहाबाद के नगर पालिका एक बड़ी नगर पालिका होने के
बावजूद भी इन सुविधाओं से वंचित है।
मौके पर भाजपा सभासद विनोद राठौर भी उपस्थित रहे।
