लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण/ किसान कल्याण दिवस मेले का आयोजन


सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बीघापुर विकासखंड परिसर में गरीब कल्याण दिवस/ किसान कल्याण मेला का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य रसद, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, मेगा क्रेडिट कैम्प, कौशल विकास, विद्युत विभाग ,शिक्षा विभाग ने अपने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों के बीज उपलब्ध कराए गए। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में लगभग आधा दर्जन लोगों के विद्युत बिल ठीक किए गए तथा आपूर्ति विभाग द्वारा पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए गए राजस्व विभाग द्वारा किसानों को खतौनी प्रदान की गई । आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा तीन लोगों के खाते खोले गए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 लोगों के कोविड-19 जांच सैम्पल लिए गए तथा 4 लोगो को गोल्डन कार्ड प्रदान किये गए । बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आधा दर्जन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। कार्यक्रम को भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह  व अरुण दक्षित ,बीएसए जय सिंह ने संबोधित किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ,खंड विकास अधिकारी अमित मिश्र, प्रमुख पति पवन पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ,भोले सिंह,अमरेश दीक्षित, नाना प्रधान आदि मौजूद रहे ।