लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, साथी घायल



सत्यबन्धु भारत

पाली, हरदोई। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने मंदिर से पैदल घर वापस जा रहे आशीष पुत्र राम नाथ शुक्ल  उम्र करीब 27 वर्ष व सत्येंद्र पुत्र सरनाम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी परेली थाना पाली जनपद हरदोई को अज्ञात वाहन ने ग्राम परेली में मेन रोड पर टक्कर मार दी । जिससे आशीष उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई व सत्येंद्र का जिला चिकित्सालय हरदोई में इलाज चल रहा है । मृतक आशीष का शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । मृतक के चचेरे भाई मोनू पुत्र काशी नाथ शुक्ल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।