
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बांगरमऊ विधानसभा के ब्लॉक बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ पूर्ण 2022 की तैयारियों को कांग्रेस ने तेज कर दिया है, इसी क्रम में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय से आये प्रशिक्षकों ने बहुत बारीकी से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया और जीत के लिए टिप्स सिखाये।
प्रशिक्षण में आये प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के जनविरोधी इतिहास के बारे में बताया और कहा
आरएसएस और बीजेपी शुरुआत से ही जनभावना के विरोध में रही हैं,
प्रशिक्षक हर्ष बिसारिया ने सोशल मीडिया के महत्व और कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तकनीकी जानकारी दी,
प्रशिक्षक प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना और कार्य बताए, प्रशिक्षक
हरीश गंगवार ने किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश पर प्रशिक्षण दिया
कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान गाया गया और जिला अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी श्रीमती आरती बाजपेयी ने सभी कांग्रेस जनों को धन्यवाद दिया और प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा को सुनाया
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ताजुदीन अंसारी , महासचिव अतुल शुक्ला , सचिव मंसूर , सलीम , विदुषी बाजपेई,राजीव बाजपेई के सहित बांगरमऊ शहर कमेटी , सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष,ग्राम अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
