
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगो ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरीदा पुर निवासी महेश पुत्र
राम वक्श के अनुसार वह अपने पालीसर पर बैठा था।उसी समय गांव के अशोक पुत्र वीरेंद्र, राजकुमार, दीपक आ गए और उसे गाली गलौज करते हुए लात, घुसों एवं डंडों से पीटने लगे। जिससे उसे काफी चोटे आई हैं। अशोक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बाल बच गया।
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा।
