जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने मिथाइल अल्कोहल रख रखाव के दिए कठोर दिशा-निर्देश

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश,प्रयागराज के आदेश, जिलाधिकारी अविनाश कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के द्वारा
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अमित कुमार के साथ गुरुबार को फोकस मर्चेंट लिमिटेड एवं इंडियन पेस्टिसाइड लिमिटेड इकाई का इंडस्ट्रियल एरिया संडीला में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फोकस मर्चेंट लिमिटेड में तैयार होने वाले समस्त विनिर्मित उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, इकाई में प्रयोग होने वाले मिथाइल अल्कोहल के उचित ढंग से रखरखाव एवं मानवीय दुरुपयोग न होने के संबंध में कठोर दिशा-निर्देश दिए गए एवं इंडियन पेस्टिसाइड्स लिमिटेड इकाई का
निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान इकाई के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि यहां पर विनिर्मित कीटनाशकों एवं अन्य समस्त उत्पादों का एक्सपोर्ट किया जाता है। इकाई में विनिर्मित कीटनाशकों एवं अन्य उत्पादों के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा जनपद में देसी शराब /विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण
किया गया, दुकान पर मौजूद स्टाक के बारकोड/ क्यू आर कोड को स्कैन किया गया। निरीक्षण में समस्त स्टाक नियमानुसार सही पाया गया। विक्रेताओं एवं अनुज्ञापीयो को नियमानुसार दुकान संचालन हेतु निर्देशित किया गया।
