
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। एसडीएम सौरभ दुबे ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिससे अस्पताल कैंपस में अफरातफरी का आलम रहा। एसडीएम श्री दुबे ने अस्पताल में घुसते ही सबसे पहले वहां मौजूद मरीजों से बातचीत की और
उनसे पूछा कि वह किस रोग की दवा लेने आए हैं। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने लैब टेक्नीशियन से बात की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित, नोमान उल्ला, धर्मेंद्र सिंह से बात कर मलेरिया और वायरल के रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा प्रतिदिन कितने रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा मलेरिया रोगियों पर कड़ी नजर रखें और उनके उपचार पर विशेष ध्यान दें। एसडीएम ने कहा जिन ग्रामों में मलेरिया के रोगी ज्यादा हो उन ग्रामों को चिन्हित करने के बाद वहां पर आवश्यक दवाओं का वितरण करवाएं तथा गांव में सभी का वैक्सीनेशन करवाएं।
