
सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे
अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा और कांग्रेसजनों पर साजिशन एफआईआर दर्ज कर मुकदमा कर भाजपा सरकार ने संवैधानिक मर्यादा और लोकतंत्र की हत्या की है जिसे यूपी और देश की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र उप्र कांग्रेस के आवाहन पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे, उन्होंनें कहा कि हम कांग्रेसजन मांग करते हैं कि प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा और कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
घटना की न्यायिक जांच करायी जाय भाजपा सरकार की शह पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा और कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और घटना की न्यायिक जांच को लेकर उप्र कांग्रेस के प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर श्री राज्यपाल जी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और भाजपा के घटते जनाधार से योगी सरकार बौखला गयी है और पुलिसिया उत्पीड़न कर रही है .
मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ,पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,पूर्व प्रत्याशी महासचिव अमित जायसवाल ,सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ,उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,सुखीलाल वर्मा और जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने धरने को संबोधित किया धरना और ज्ञापन देने वालो मे पूर्व जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष
गुलाम रसूल "छोटू", सुखीलाल वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल, राकेश वर्मा, राजपत पटेल, कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वभान मिश्र "मस्सू", सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र"राजबहादुर", किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रधुनाथ पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, सूचना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला सचिव राजपत पटेल, ज्ञानेन्द्र पाठक "नन्हे", राजित राम वर्मा, वी पी गौतम, पूर्व प्रधान अजय पासवान, सोशल मीडिया महासचिव राम जी वर्मा, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", नायाब कुमार, मो नासिर समेत दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे ।
