लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

 रामसनेहीघाट बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मैदान पर आज आयोजित की गई जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक  सतीश चन्द्र शर्मा के कल कमलो द्वारा किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आलोक सिंह ने  विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया पूर्व कीड़ा व स्टेडियम संरक्षक मोहम्मद अहमद के द्वारा श्री शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया वही नगर पंचायत क्षेत्र के सभी कलमकार सिपाहियों का विधायक श्री शर्मा ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन सौरव यादव अध्यापक द्वारा किया गया श्री शर्मा ने 100 मीटर दौड़ वर्ग का शुभारंभ कराया इसमें प्रथम स्थान पूनम कुमारी द्वितीय स्थान क्षमा पांडे तृतीय स्थान चंद्रावती ने प्राप्त किया कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम शिवा तथा उपविजेता टीम धरौली रही 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमन वर्मा ने प्रथम प्रभात यादव ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में दीपा ने प्रथम स्थान तथा लक्ष्मी चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान चंद्र मोहन यादव द्वितीय स्थान अवधेश यादव ने प्राप्त किया गोला फेंक में बालिका वर्ग में दीपा ने प्रथम लक्ष्मी चौहान  द्वितीय स्थान 800 मीटर वर्ग में प्रथम नमन कश्यप द्वितीय अमन तृतीय नीरज 8 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में लक्ष्मी चौहान ने प्रथम व क्षमा पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्य क्रम का सम्मान पुरस्कार वितरण जवाहर लाल वर्मा प्रबंधक पटेल पंचायत इंटर कॉलेज  द्वारा किया गया है।