सत्यबन्धु भारत
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले जोरदार झटका लगा है। टी20 टीम की घोषणा होने के कुछ देर बाद ही कप्तान राशिद खान ने अपने पद को छोड़ने की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर इस बात की खबर आने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। अफगानिस्तान में इस वक्त हालात ठीक नहीं चल रहे हैं ऐसे में विश्व कप जैसे बड़े मुकाबले से ठीक पहले कप्तान का पद से हटना टीम और बोर्ड के लिए बड़ा झटका है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से गुरुवार को शाम टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की गई। टीम चयन में राशिद को शामिल नहीं किया गया था ना ही उनकी सहमति ली गई।
स्टार स्पिनर इस बात से बेहद नाराज हैं और एक पोस्ट लिखते हुए अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि कप्तान होने के नाते मुझे टीम चयन का हिस्सा होना चाहिए। एसीबी ने मुझे इसमें शामिल नहीं किया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रात 10 बजे के बाद सोशल मीडिया पर राशिद खान की तस्वीर के साथ पूरी विश्व कप टीम की घोषणा की। इस टीम के ऐलान से राशिद खुश नहीं नजर आए।
