
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित आर्यन भारद्वाज जी के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पुरवा रामलीला ग्राउंड में समीझा बैठक की गयी ।
बतातें चलें कि लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडे जी हर जनपद में आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक कर रहे हैं इसी क्रम में आज पुरवा तहसील स्थित रामलीला ग्राउंड में
लोकजनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष के सानिध्य में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पांडे जी द्वारा बताया गया कि किस तरह से स्व. रामविलास पासवान जी ने पार्टी की स्थापना की व पार्टी को किन उचाइयों तक ले गए पार्टी की उपलब्धता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी लोकजनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लडेगी व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग जी को मजबूत करने का काम करेगी इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा
, जिला उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, महेंद्र सिंह जिला महासचिव अनुराग तिवारी महामंत्री रामसागर शर्मा कार्यालय प्रभारी स्वयं प्रकाश सूर्य व कानपुर नगर अध्यक्ष बिपिन यादव व कानपुर देहात अध्यक्ष रजनीश शुक्ला एवं सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
