लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चुनावी रंजिश को लेकर वर्तमान व पूर्व प्रधान के बीच चली गोली,मुकदमा दर्ज



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघोपुर नेवादा में ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर चुनावी रंजिश में 20 सितंबर को पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के मध्य आमने सामने गोली चली। जिसमे दोनों पक्षों की तरफ लोग घायल हो गए थे।
जिसमें पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि शिवाकांत दीक्षित के सर में गोली छूते हुए निकल गई। गंभीर हालत में घायल शिवाकांत को मल्लावां सीएचसी से हरदोई जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया।
शिवाकांत दीक्षित ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर को शाम 6:00 बजे के लगभग गांव के निकट बाग से घर आ  रहे थे,तभी नजरु व अनस के मकान के सामने पीछे से मोटरसाइकिल पल्सर से आकर दुर्गेश दीक्षित उर्फ छुटकन्नू पुत्र राजेंद्र अवस्थी ,अगस्त दीक्षित पुत्र दिनेश दीक्षित ने बेड़ा गाड़ी लगा कर तमंचे की बट से मारते हुए सर पर फायर कर दिया। गोली सर को छूते हुए निकल गई,सर फट गया व अन्य गहरी चोटें आई फिर उनके भाई अनिल अवस्थी,ललई व  अवधेश उसके पीछे दौड़े। मौके पर कुछ ग्रामीणों के पहुंचने से जान बच सकी। बहीं दबंग अवैध शस्त्र लहराते  हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बहीं मल्लावां कोतवाली में दुर्गेश दीक्षित,अगस्त दीक्षित,ललई व  अवधेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
 वहीं दूसरे पक्ष दुर्गेश अवस्थी ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने गांव में 5:30 बजे अपने घर से किराने की दुकान पर घरेलू सामान खरीदने जा रहा था साथ में अगस्त कुमार दीक्षित पुत्र दिनेश कुमार भी था। रास्ते में शरीफ खां पुत्र स्व0 नजर अली के मकान के सामने पहले से घात लगाए बैठे शिवाकांत दीक्षित पुत्र स्व0 सुरेश चन्द्र दीक्षित,सुरेंद्र कुमार दीक्षित, अनमोल दीक्षित पुत्र स्व0 सुनील दीक्षित व अन्य ने उसके साथ गाली गलौज किया तथा देशी तमंचा से उसके ऊपर फायर कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर भागा इसके पहले 03 बजे दिन में राघोपुर चौराहे के पास दबंगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। ऐसी स्थिति में उसका घर से निकलना मुश्किल है, उसकी पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है उसको उक्त व्यक्तियों के द्वारा जब घेरा गया तब उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि राघोपुर के रेशु सिंह पुत्र जगतपाल सिंह व संतोष, हरिश्चंद्र भी मौके पर मौजूद थे।
 वहीं प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने दोनों की तहरीर पर धारा 307 व  504 का मुकदमा लिखते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ विशाल यादव, मल्लावां प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,  बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।