राजकीय महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने मारी बाजी

सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। राजकीय महाविद्यालय पिहानी हरदोई में एम. ए समाजशास्त्र के प्रथम बैच का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। प्राचार्य प्रो मंगल किरण ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र विषय प्रारंभ होने के बाद यह प्रथम बैच था। प्रथम बैच के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह हमारे के लिए हर्ष का विषय है। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कौशलेंद्र विक्रम
सिंह ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में 73.9 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्रतिभा दीक्षित ने प्राप्त किया । रिंकू ने 71.3 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 68.8 प्रतिशत अंक के साथ रिचा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को बधाई दी। टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रो कौशलेंद्र विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन को दिया। प्रतिभा दीक्षित और रिंकू ने बताया कि
उनका लक्ष्य यूजीसी नेट और जे. आर.एफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाजशास्त्र का प्रोफेसर बनना है।
