लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गरीब कल्याण मेले का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत 

उन्नाव। बिछिया विकास खण्ड प्रांगण में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, विधुत, समाज कल्याण,कृषि, बाल विकास पुष्टाहार सहित विभिन्न गाँव के स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी के अलावां दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गयी।
गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मेले में समाज कल्याण विभाग की ओर से विकलांगों को आठ ट्राई साईकिल, एक महिला को पारिवारिक लाभ,दो वृद्धावस्था पेंशन, दो युवकों को शादी अनुदान लाभ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत दस पात्र लोगों को लोन प्रमाण पत्र के अलावां बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गोद भराई कार्यक्रम व चार गांव की महिलाओं को बैंक शखी के रूप में बैंकिंग लेन देन को लेकर ई पास मशीन दी गयी। मेले में प्रभारी बीडीओ चंद्रशेखर,एबीएसए एस के मौर्य, कानूनगो जीतेन्द्र द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह,एडीओ समाज कल्याण विनोद शुक्ला,एडीओ कृषि बलंकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।