
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से माननीय उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदान किये गए विभिन्न मार्गों में से 1065 लाख रुपये से निर्मित 16 मार्गों, दो सेतुओं व पी डब्लू डी गेस्ट हाउस शाहाबाद में निर्मित दो सूटों का लोकार्पण एवं 1802 लाख रुपये से निर्माण किये जाने वाले
13 सम्पर्क मार्गों का शिलान्यास विधायक रजनी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक रॉयल मैरिज लॉन शाहाबाद में किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा व कुशी बाजपेई, श्याम बाबू त्रिवेदी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्र. नवनीत गुप्ता,
हाकिम सिंह, गोपाल त्रिपाठी,आकाश मिश्रा,अंकित मिश्रा, अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार, सहायक अभियंता अरुण कुमार, राजू मिश्रा, विकास मिश्रा, अनुपम बाजपेयी, कपिल शुक्ला, त्रिलोकीनाथ अग्निहोत्री, जिलापंचायत सदस्यगण लालाराम राजपूत,
क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गण, भाजपा संगठन पदाधिकारी गण एवम बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
