
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति शुरू होने के बाद यूपी में इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। महिलाओं में अपने अधिकार और कानून के प्रति जागरूकता आ रही है। सरकार की मानें तो महिला अपराधों पर भी लगाम लगी है।
उत्तर प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का भी शुभारंभ हो चुका है इसी क्रम में एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के रुप में आईजी लखनऊ श्रीमती लक्ष्मी सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डिवीजनल कमिश्नर रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक(लखनऊ ग्रामीण) हृदेश कुमार, सीओ(बीकेटी) डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम(बीकेटी)
श्रीमती पल्लवी मिश्रा सहित विभिन्न जिलों से आयी हुई महिलाएं उपस्थित रहीं।
