लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस ने सटोरिया को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

गिरफ्तार सटोरिया से 1,47000 रुपए व गांजा बरामद



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

हरदोई। अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने एक सटोरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबा मंदिर मोड साण्डी रोड से अभियुक्तगण अतीक पुत्र हबीब नि0 पुराना बोर्डिंग हाऊस साण्डी रोड निकट डॉ0 सफदर फारुख कोतवाली शहर हरदोई,सुधीर वर्मा पुत्र बटेश्वर दयाल निवासी आवास विकास कालोनी हरदोई, जाहिद पुत्र दलवीर खां निवासी खजांची टोला इदरीश गंज हरदोई के बिरुद्ध जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त अतीक अहमद के कब्जे से पुलिस ने 04 पर्ची, एक मोबाइल, एक कॉपी, एक पेन,147000 रुपये व 900 ग्राम गांजा के साथ शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।