
दबंग प्रधान व उसके गुर्गों ने पीड़ित पर दर्ज करा दिया हरिजन एक्ट में मुकदमा
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
शाहाबाद,हरदोई। एक तरफ जहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार लगातार अवैध कब्जामुक्त कराने का आदेश
देते रहते है, बहीं जनपद के तेज तर्रार न्यायप्रिय एसपी अजय कुमार भूमाफियाओं पर गुंडा एक्ट में कार्यवाही तक का आदेश देते है, फिर भी जनपद में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने से बाज नही आ रहे है।
जनपद में ऐसा ही हैरान करने बाला मामला सामने आया है,जनपद की शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर गांव निवासी एखलाक पुत्र स्व0 मुख्तार खां की जमीन पर दबंग प्रधान रूमान खान के पति आरिफ खां की सह पर उनके गुर्गों ने जबरदस्ती जमीन कब्जा की,जब पीड़ित ने अपने पिता की क्रय की गई जमीन पर प्रधान के गुर्गों से कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम व उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी से गुहार लगाई तो प्रधान पति आरिफ खां ने सांठगांठ करते हुए पीड़ित एखलाक खां पर ही हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। बहीं पीड़ित की जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए राज्य
मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने डीएम अविनाश कुमार को पत्र भी लिखा, लेकिन पीड़ित की जमीन तो कब्जामुक्त नही हो सकी,हां इतना जरूर प्रधान पति आरिफ खां ने अपने गुर्गों सत्तन खां व रमेश के द्वारा पीड़ित पर एसी एक्ट में कोतवाली शाहाबाद में मुकदमा जरूर लिखबा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलकापुर निवासी पीड़ित एखलाक के पिता ने जमीन क्रय की थी,जिस पर दबंग सत्तान खां का मलकापुर में पक्का मकान व बिजली कनेक्शन होने के बाबजूद उसे प्रधान ने पद का दुरुपयोग करते हुए गौटियां में झोपड़ी दिखाकर आवास आवंटित करा दिया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को भी फर्जी तरीके से आवास दे दिए।
अब प्रधान की सह पर दबंग पीड़ित की जमीन कब्जा कर रहे हैं, पीड़ित की शिकायत पर आवास बनने से रुकने पर प्रधान की सह पर दबंग सत्तन खां व रमेश ने एसी एक्ट में मुकदमा दर्ज
करवा दिया।
पीड़ित ने मीडिया से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा।
बहीं प्रधान से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने उल्टा पीड़ित को ही दबंग कहते हुए अपना पल्ला छाड़ते हुए फोन काट दिया।
