लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महिला ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त




सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
कासिमपुर, हरदोई। थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बेहसार में एक विवाहित महिला ने संदिग्ध अवस्था में रविवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेहसार में समीम की पत्नी तहसीन बानो उम्र 28 वर्ष ने परिवारिक कलह के चलते रविवार की रात घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया ससुराल पक्ष के लोगों के उत्पीड़न का शिकार मेरी पुत्री की मृत्यु का कारण है। मृतका की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। छोटे बच्चों के ऊपर से मां का साया उठ गया। उनके पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु संडीला भेज दिया।