लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हुसेपुर (बिलहरी) के पास साइकिल सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। डायल 112 पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से घायल मां बेटे को सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिलहरी निवासी राजेश कुमार (37) पुत्र श्रीकृष्ण अपनी माता के साथ साइकिल से करीब सुबह 6 बजे खेत पर खीरा तोड़ने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हूंसेपुर गांव के पास साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पड़े मां बेटे को देख राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर तत्काल पहुंची डायल 112 ने ग्रामीणों की मदद से घायल दोनों मां बेटों को सीएचसी शाहबाद भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मां बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।