
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदई। शाहाबाद ब्लॉक में शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान साढे 04 साल में हुए विधानसभा के विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि पिहानी मार्ग पर आंझी रेलवे
स्टेशन के निकट आंझी ओवरब्रिज का निर्माण,शाहाबाद-सांडी मार्ग, शाहाबाद-पिहानी मार्ग,मियांपुर के पास सुखेता नदी पर दो पुल,सैदपुर के निकट सारदा नदी पर दो पुल, शाहाबाद सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट, ककरघटा में स्टेडियम का निर्माण, रोडवेज बसअड्डा हेतु भूमि अधिग्रहण, नर्मदा तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख स्वीकृत जमुरा-आंझी मार्ग की मरम्मत, मझिला व ककरघटा में पीएचसी प्रस्तावित, उधरनपुर में पीएचसी पर 100 बेड का अस्पताल प्रस्तावित मुख्य कार्यों के अतिरिक्त दर्जनों कार्य करते हुए शाहाबाद का विकास किया।
इसके साथ ही
शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने बीजेपी सरकार की सफलताओं के विषय में बताते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने साढे चार साल के कार्यकाल में सूबे को दंगा मुक्त रखने के साथ-साथ यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की इबारत लिखी है। इतना ही नहीं कोराना काल में जिस मुस्तैदी के साथ वे इस समस्या से निपटे हैं वह एक मिसाल बन गया है। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से घर लौटे लोगों को स्थानीय
स्तर पर रोजगार व फ्री खाद्दान्न बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
