लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया,बापू को किया याद



सत्यबन्धु भारत

पिहानी,हरदोई। राजकीय महाविद्यालय पिहानी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा युवाओं में सामुदायिक कार्यों के प्रति सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रेरणा के लिए याद किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० भैयालाल, डॉ० सुरेंद्र कुमार, प्रो० कौशलेंद्र विक्रम सिंह को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रा०से०यो० के जिला नोडल अधिकारी डॉ० जितेंद्र कुमार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को इस योजना में स्वेच्छा से जुड़ने एवं सामुदायिक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। रा०से०यो० के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो० कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने "अभिमुखीकरण कार्यक्रम" के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० मंगल किरण, रा०से०यो० इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० दयाल शरन, डॉ० माला पाठक, डॉ० लक्ष्मी नारायण, प्रो० रामलाल, प्रो० हेमंत कुमार, प्रो० राजीव रत्न साहू एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।