दबंगों की पिटाई से गर्भ में पल रहे शिशु की हुई मौत

सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव सडिला में जमीनी विवाद के चलते दबंग विपक्षियों ने गर्भवती महिला की कर दी पिटाई,दबंगों की पिटाई से गर्भ में पल रहे शिशु की हुई मौत।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव सडिला निवासी लक्ष्मी पत्नी वीरेंद्र वर्मा ने टड़ियावां थाना पुलिस को 22 सितंबर को प्राथना पत्र दिया एवं डीएम व एसपी को 24 को प्राथना पत्र दिया व दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके गांव में आबादी की एक बीघा जमीन उसके कब्जे में थी। जिसे गाँव के ही पृथ्वीपाल पुत्र रामचरन व रामवीर,गोलू पुत्रगण पृथ्वीपाल एवं पृथ्वीपाल
की पत्नी ने लड़ाई झगड़ा करके जमीन पहले ही छीन ली थी।जिसके बाद पीड़िता के पास केवल 10 फीट जमीन बची हैं।उसमें भी उपरोक्त विपक्षी रास्ता मांग रहे हैं। दिनांक 22 सितंबर के दिन समय करीब 06 बजे पंच व प्रधान को फैसला हेतु बुलाया गया।प्राथनी अपनी बात कहने लगी तब उपरोक्त सभी विपक्षी गाली गलौज करने लगे तथा लात घूसों से पंचों के सामने मारपीट की वहां पर मौजूद तमाम लोगों ने बचाया इसके साथ पीड़ित महिला गर्भवती हैं।घटना से पहले अल्ट्रासाउंड हुआ था जिसमे जज्चा बच्चा ठीक था।विपक्षियों द्वारा मारने पीटने के बाद पुनः हुए डॉक्टरी परीक्षण/ अल्ट्रासाउंड में प्राथिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे व पीड़िता को कईं चोटे आई। जिसके बाद 28 सितंबर को
पीड़ित महिला के छोटे ऑपरेशन से मृत शिशु को चिकित्सकों को द्वारा निकाला गया और पीड़िता ने बताया कि वह एवं उसके पति दवाई लेकर घर आ रहे थे,उसी बीच रास्ते मे गाँव खेरिया के पास टड़ियावां थाने के कांस्टेबल सचिन व एक अन्य ने पति वीरेंद्र को रोक लिया व उल्टा पीड़िता के पति पर आरोप लगाते हुए गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगें।
