
सत्यबन्धु भारत
हरपालपुर,हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन शिकंजा के तहत हरपालपुर पुलिस ने संयुक्त
कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख चालीस हजार रुपए की कीमत की स्मैक बरामद की है।
एसपी अजय कुमार ने बताया की जनपद में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शिंकजा के तहत प्रभावी कार्रवाई के
निर्देश दिए गए थे। इस पर एडिशनल एसपी पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर राजवीर यादव पुत्र धरमजीत निवासी ग्राम चौधरियापुर थाना हरपालपुर को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 7 ग्राम(मादक पदार्थ) स्मैक बरामद हुआ है।
जिसका बाजारू मूल्य लगभग 1 लाख 40 हजार रूपए है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
