
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर समाजवादी सरकार द्वारा कराए गए जनहित के कार्यों को बताते हुए आगामी विधान सभा के चुनाव में अपना अपना बूथ मजबूत कर
सपा के पक्ष में माहौल तैयार करने की कार्यकर्ताओं से अपील की।
पूर्व मंत्री बेबी ने ग्राम सुरसेनी ,आसत मोहिद्दीनपुर, मऊ,भठियापुर,कांटागुलजारपुर,,
नेवलापुर, रूरीसादिकपुर व कल्लू खेड़ा समेत एक दर्जन ग्रामों का दौरा कर सपा कार्यकर्ताओं में आने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जोश भरा इसके बाद नगर स्थित अपने आवास पर मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि
भाजपा सरकार हर मामले में विफल साबित हुई है बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई चरम सीमा को पार कर चुकी है डीजल तथा खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं छुट्टा घूम रहे पशु किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से उगाई गई फसले बर्बाद कर रहे है किसान रात दिन जाग कर रखवाली करने को मजबूर हैं किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है।
इस मौके पर पूर्व सभासद रामकुमार,राजेशयादव,फरीदखा,राधेलाल गुप्ता,सरजू यादव,देवी गोपाल गुप्ता, राधेश्याम,मौजूद रहे।
