लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर मे गाजे बाजे के साथ निकाली गयी भगवान गणेश की शोभायात्रा



सत्यबन्धु भारत

बिलग्राम,हरदोई। रविवार की शाम को श्री गजानन की भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में निकाली। श्री गजानन की फूलों से सजी शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। बिलग्राम नगर में सज-संवरकर महिलाएं व पुरुष नजर आए। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में गजानन के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का बखान करते रहे। श्री गजानन महाराज प्रकट उत्सव का आयोजन पारिजात कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में संत गजानन मंदिर में मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा की शुरुआत सुभाष पार्क मंदिर परिसर से शुरू हुई जो कासूपेट मेन चौराहा सदर बाजार होते हुए राजघाट गंगा जी को विसर्जन के लिए प्रस्थान की गयी । बाजे-गाजे के माध्यम से संत गजानन के भजन गाते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा का स्वागत लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए व आरती उतारकर की। इस अवसर पर कौशलेंद्र प्रताप सिंह गुड्डा, शानू जोशी, शिवम यादव हरिनाम कुशवाहा , अशुतोष अग्निहोत्री  विनोद शर्मा व गजनान सेवा सीमित बिलग्राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा मे शामिल ।इस अवसर पर सुबह अभिषेक पुण्य वाचन, होम हवन व महाआरती व महाप्रसाद का कार्यक्रम हुआ।  गुब्बारों व फूलो से सजी गजानन की गाडी आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने देखकर आनंदित हुए। इस दौरान समाज के बच्चे, महिलाएं व पुरुष हर कोई गजानन का  गुणगान करता नजर आया।