लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,घायल



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर हरदोई हाइवे मार्ग पर बेड़ी लीक ग्राम बरौनिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके से गुजर रही डायल 112 ने घायल युवक को आनन-फानन में ईलाज के लिए सीएचसी टोडरपुर भेजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कैमी निवासी सुधीर किसी काम से शाहाबाद गया था। तभी वापस आते समय बेड़ी लीक ग्राम बरौनिया के पास शाहाबाद की ओर से आ रही, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रही डायल 112 ने घायल सुधीर को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी टोडरपुर भिजवाया। वही पूछताछ के दौरान कार चालक ने बताया कि वह बरेली से लखनऊ की ओर जा रहा था।