लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुख्य विकास अधिकारी ने ठोस-तरल अपषिष्ट प्रबन्धन ककेड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी,आकांक्षा राना द्वारा ठोस तरल अपषिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत विकास खण्ड साण्डी में चयनित ग्राम पंचायत ककेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।ग्राम में मौके पर 04 खाद के गढडों की खुदाई का कार्य आज ही प्रारम्भ किया गया था, जबकि एक माह से अधिक अवधि से दैनिक समीक्षा करके एस0एल0डब्लू0एम0 के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में कार्य प्रारम्भ करने के निर्देष दिये जाते रहे हैं तथा 15 अगस्त,2021 को दो-दो कूड़ा गाड़ी ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं उनके पृथककरण के निर्देष दिये गये थे। मौके पर इस संसबंध में कोई भी कार्यवाही ग्राम पंचायत अधिकारी राममूर्ति वर्मा द्वारा न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आक्रोष व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभास से उन्हें निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करा दी गयी है। साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत जिन्हें उक्त ग्राम गोद दिया गया था, के साथ ही खण्ड विकास अधिकारी,साण्डी द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण न करने हेतु कार्य पूर्ण होने तक वेतन बाधित कर दिया गया। उपरोक्त के साथ ही जनपद के समस्त 38 ग्राम पंचायतों में एस0एल0डब्लू0एम0 के अन्तर्गत संपूर्ण कार्य पूर्ण होने तक जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण का वेतन भी तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया गया है। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी मनवीर सिंह, सहायक अभियंता,डीआरडीए राजेष कुमार सिंह, जिला समन्यक स्वच्छ भारत मिषन हिमांषु मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री रजनीकांत त्रिवेदी एवं सचिव राममूति वर्मा व ग्राम प्रधान धमेन्द्र उपस्थित रहे।