लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मालवाहक वाहनो में धड़ल्ले से ढोए जा रही सवारी



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनों में मौत के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं और मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री वाहन के रूप में करने से पिछे नहीं हट रहे हैं।
आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आने के बाद भी वाहन मालिक,परिवहन विभाग व यातायात विभाग इससे कोई सबक नहीं ले रहा है। मालवाहक वाहन सवारियों को भरकर तेज रफ्तार फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। इन वाहनों की बजह से भी दुर्घनाएं होती रहती हैं। जिले में माल वाहक वाहनों का सवारी वाहनों के रूप में इस्तेमाल आम हो चुका है। जिस पर संंबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता है। ऐसे में यात्रियों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है।  अतिरिक्त कमाई की लालच में पिकअप जैसे माल वाहक गाडिय़ों में याात्रियों को भेड़ बकरियों की तरह बैठाते हुए परिवहन नियमों को ठेंगा दिखाना जिले में हर जगह देखा जा सकता है। वहीं टैक्सियों व सवारी वाहनों में भी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिवहन नियमों की अवहेलना करते हुए जान जोखिम में डालकर यात्रा का चलन शुरू हो गया है। शाहबाद से रोजाना मालवाहक पिकअप व अन्य वाहनों में यात्रियों को बैठाकर हरदोई लाया व ले जाया जाता है। यतायात विभाग द्वारा बस नगरीय क्षेत्रों में कार्रवाई कर अपनी खाना पूर्ति कर ली जाती है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में शाहाबाद से हरदोई हाइवे पर मालवाहक वाहनों में लोगों को यात्रा करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। बहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलने बाले मालवाहक वाहनों के अतिरिक्त टैंपो क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने से नही हिचकते।