लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाबजूद अनवरत जारी अस्पताल का संचालन

 जानकारी के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा बना मूकदर्शक




सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

कछौना,हरदोई। स्वास्थ विभाग द्वारा लाख प्रयास के बावजूद भी अवैध तरीके से मानकों को ताक पर रखकर अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला जनपद हरदोई के नगर कछौना क्षेत्र से प्रकाश में आया है, जहाँ विभाग द्वारा पंजीकरण निरस्त किए जाने की कार्रवाई के बावजूद संचालक द्वारा बेखौफ होकर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कई सप्ताह पूर्व कस्बा कछौना के लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट स्थित एन बी हॉस्पिटल में अनियमितताओं की लगातार आ रही शिकायतों के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्थानीय सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिसमें बड़े पैमाने पर खामियाँ पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से उक्त अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने के साथ संचालन बंद करने की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के बावजूद एन बी हॉस्पिटल के संचालक मुख्तार ने बेखौफ होकर अवैध तरीके से अस्पताल का संचालन जारी रखा। शनिवार 28 अगस्त को उक्त अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीजों के उपचार की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक बिल्डिंग में गोपनीय तरीके से एक अन्य इकाई का भी अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा है।

इस संबंध में स्थानीय सीएचसी अधीक्षक समेत जिले के विभागीय उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई। मगर स्वास्थ विभाग द्वारा बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अस्पतालों पर सीधे धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने एवं तत्काल प्रभाव से अस्पताल, क्लीनिक का संचालन बंद कराने के निर्देशों के बावजूद जानकारी मिलने के तीन-चार दिन बीत बाद भी अभी तक अस्पताल और प्रबंधन पर किसी भी प्रकार की विभागीय कार्रवाई शून्य बनी हुई है। जो कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों की मूक सहमति की ओर इशारा कर रही है। उक्त मामले में विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जब सीएचसी कछौना के अधीक्षक किसलय बाजपेई के फोन नंबर 9415525658 पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब न समझा। जब हमने इस सम्बंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सूर्यमणि त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने कहा कि सीएचसी प्रभारी को तत्काल निर्देशित कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, देखने वाली बात तो यह होगी कि उक्त अवैध अस्पताल पर कोई वैधानिक कार्यवाही होगी भी या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो की मेहरबानी से यूं ही गरीबों की जान से खिलवाड़ होता रहेगा? खबर लिखे उक्त अवैध अस्पताल पर कोई कार्यवाही नही की गई थी और मरीजो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ जारी था।