
सत्यबन्धु भारत । अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत विकासखंड कछौना की दो ग्राम पंचायतों में सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर पद की भर्ती में फर्जी तरीके से दस्तावेज लगाकर दो लोगों ने आवेदन किया हैं। अधिकारियों की मिलीभगत
से इन लोगों का नाम भी चयन किया गया है।
बताते चलें निवासिनी ग्राम चांदा मढ़िया कोतवाली कछौना की पूजा यादव पुत्री स्व० रामेश्वर सिंह यादव ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को लिखित रूप में प्रार्थना पत्र दिया है। दिये गए प्रारर्थना पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत कछौना देहात में पंचायत सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के आवेदन में फर्जी तरीके से ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत के चलते अपात्र व्यक्ति का नाम चयन किया गया है।
जो उक्त ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी नहीं है। उसने फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन किया हैं। जिसका उक्त पद पर अधिकारियों की मिलीभगत से चयन भी हो चुका है। इसी क्रम में विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत नरायन देव का भी ऐसा ही मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान नरायण देव राधा सिंह ने जिला अधिकारी से शिकायत की है, कि उनकी ग्राम पंचायत नरायन देव में पंचायत सहायक ऑपरेटर पद के आवेदन में एक आवेदन सौरभ सिंह
पुत्र अनिल सिंह ने पंचायत निवास फर्जी तरीके से बना लिया और ग्राम पंचायत नरायन देव से आवेदन कर दिया । जोकि ग्राम पंचायत का रहने वाला नहीं हैं, और न हीं ग्राम पंचायत का वोटर है।
वह ग्राम पंचायत नरायन देव के परिवार रजिस्टर नकल में उसका नाप भी अंठित नहीं है। वह मूल निवासी फरुखाबाद जिले के माझगाँव ग्राम का रहने वाला है, वह लगभग 15 वर्षों कछौना पतसेनी चौराहा पश्चिमी वार्ड संख्या 6 में रहता है। उक्त मामलों के संबंध में शिकायत कर्ताओं ने इन फर्जी लोगों
के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से बात करनी चाहिए तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ निकला।
