
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बिछिया मौसम के उतार चढ़ाव से मैता गांव में तीन दर्जन से अधिक लोग बुखार के कहर से परेशान हैं। जबकि गांव के चार मरीज निजी अस्पताल में इलाज
करवा रहे हैं।
क्षेत्र के गांव मैता में मौसम के उतार चढ़ाव से बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसमें बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े व महिलाएं सहित चालीस से अधिक गांव के लोग कई दिनों से बुखार की चपेट में होने से निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। इनमें बुखार से प्रभावित
गांव की राज कुमारी , राधेश्याम, नन्हकी, गुलशन, गुड्डी, विमला, मदन, आशीष, व आलोक सहित अधिकांश लोग बुखार की चपेट में है।
सीएचसी प्रभारी डॉ0 आरपी सचान ने बताया गाँव से कोई जानकारी नहीं मिली हैं। फिर भी टीम भेजकर बुखार पीड़ितों की जांच कराई जायेगी।
