भूसे की तरह डग्गामार मैजिकों में भरी जाती हैं सवारियां

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां किस कदर उड़ाई जा रही है। इसका अंदाजा शाहजहाँपुर-हरदोई हाइवे पर चलने वाले डग्गामार वाहनों को देखकर लगा सकते हैं। ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए हाइवे पर मैजिक और ऑटो में सवारियों को क्षमता से अधिक 20 से
ऊपर भूसे की तरह भरा जाता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
हाइवे पर तहसील शाहाबाद से सैकड़ों डग्गामार मैजिक,ऑटो शाहजहाँपुर व हरदोई की तरफ दिनभर में सैकड़ों डग्गामार वाहन दौड़ते है। लेकिन ऐसे वाहन चालकों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
जिसके चलते वाहनों में बाहर लटकी सिर्फ सवारियां ही नजर आती है। शाहाबाद बस स्टैंड से हरदोई की ओर व अल्हापुर तिराहे से शाहजहाँपुर की ओर जाने वाले मैजिक व ऑटो मानक से अधिक सवारियों को बैठे देखा जा सकता है।
इन्ही वाहनो द्वारा नियमों की अनदेखी
से हादसे होने की संभावना बनी रहती है। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले भारी वाहनों में भी सवारियों को बैठे देखा जा सकता है।
बहीं परिवहन विभाग हरदोई यह सब जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। परिवहन विभाग कोई बड़ा हादसा होने पर ही इन
डग्गामार वाहनो पर कार्यवाही करेगा या सवारियों के जीबन से खिलवाड़ कर रहे वाहनों पर खबर का संज्ञान लेकर अपना चाबुक चलाएगा।
