सत्यबन्धु भारत
अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला का दर्शन-पूजन किया और उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार की वापसी का आशीर्वाद लिया. दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति की अंतिम बैठक में शामिल होने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंचे.
गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों को पहचानें
यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार पर्व नहीं मनने देती थी, लेकिन हमने पर्व और त्योहारों का सम्मान किया. इन चेहरों को पहचानने की जरूरत है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं.
इनसे तो गिरगिट भी शर्मा जाए. जो प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे वे आज राम-राम जप रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर विभाजन करने वालों से सावधान रहना होगा.

