पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या रिपोर्ट के बाद डीएम ने इसकी इजाजत दी थी।

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
कासिमपुर,हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में लगभग सवा दो माह पहले हुई कोल्हू
मिस्त्री की मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीएम की अनुमति से शुक्रवार को कब्र से कोल्हू मिस्त्री का शव खुदवाकर निकलवाया गया। संडीला में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघेरा निवासी रईस अहमद (60) चक्की और कोल्हू के मिस्त्री थे। उसके पुत्र सईद के मुताबिक 24 जून को गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान अफसर
हुसैन ने घर आकर रईस को बुलाया और ग्राम पिलखनी स्थित ईंट भट्ठे पर कोल्हू को सेट करने के लिए कहा। उसी बीच सेटिंग के दौरान कोल्हू के गिर जाने से नीचे दबकर रईस की मौत हो थी। आरोप है कि अफसर हुसैन, उसका भाई कौसर और पुत्र कामिल भी कोल्हू की सेटिंग कराने में
मदद कर रहे थे। इन लोगों ने कोल्हू का ऊपरी हिस्सा लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया जो रईस के सीने पर आ गिरा।
घटना में रईस की मौत हो गई थी। और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया था। पूरे मामले में बीती चार सितंबर को सईद की तहरीर पर पूर्व
प्रधान अफसर हुसैन, उसके भाई कौसर और पुत्र कामिल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को दोपहर में कब्र खुदवाकर रईस का शव निकलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि संडीला में पोस्टमार्टम
कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
