लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 60 लीटर अवैध शराब बरामद



शाहाबाद/हरदोई अपर मुख्य सचिव आबकारी, उत्तर प्रदेश एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज थाना शाहाबाद के काशीराम कॉलोनी, खेड़ा बीबीजयी कन्जड़ पुरवा मे आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 700 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60(2 )के तहत कुल 3 अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 2 खेड़ा बीबी जई कंजड पुरवा की वार्ड मेंबर अनीता देवी अन्य महिलाओं के साथ कच्ची शराब के अवैध कारोबार में संलग्न महिलाओं एवं व्यक्तियों को अवैध शराब के कारोबार से दूर  करने एवं रोजगार के अन्य अवसर का प्रयोग कर विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित होने के संबंध में चर्चा करते हुए समझाया गया। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज तथा थाना शाहाबाद पुलिस टीम से थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा मय टीम  मौजूद रहे।