
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व व आदेश पर लगातार चलाये जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ मे सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक राम अवध सरोज द्वारा थाना कोतवाली देहात के ओम नगर कंजर पुरवा,
ओमपुरी कंजर पुरवा में दबिश की कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व करीब 150 किलो लहन बरामद हुई, जिसमे दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार द्वारा थाना बिलग्राम के मिंडापुरवा में दबिश की कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 15 लीटर कच्ची शराब व करीब 100 किलोग्राम लहन बरामद हुई, जिसमे एक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सवायजपुर जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना हरपालपुर के ग्राम करता में दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसमे एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन धरपकड़ में औचक दबिश की कार्यवाही के तहत आज आबकारी निरीक्षकों द्वारा करीब 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व करीब 250 किलो लहन बरामद किया गया था जिसमे शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया व सम्बंधित थानों में
अभियुक्तो पर आबकारी की धाराओं में कुल 4 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा
जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित मदिरा दुकानों पर ओवर रेटिंग के दृष्टिगत टेस्ट परचेजिग कराई गई, टेस्ट परचेजिग में मदिरा प्रिंट रेट पर बिक्री होते पाई गई, साथ ही यह भी बताया कि ऑपरेशन धरपकड़ निरन्तर जारी रहेगा व अवैध शराब की आशंकित तश्करी रोकने को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज द्वारा हरदोई -लखीमपुर सीमा पर स्थित जहानीखेड़ा में व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा
शाहजहांपुर -सीतापुर हाईवे पर रोड चेकिंग की जा रही है।
