
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। कोविड काल में समाज में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 51 महिलाओं को ‘झूम के थिरक’ प्रोग्राम में ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान 2021’ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के डांस, रैंप वॉक, सिंगिंग आदि की प्रतियोगिताएं भी रखी गई जिसमें सबने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपने डांस व सिंगिंग से प्रोग्राम में समां बांध दिया। प्रोग्राम में सेलीब्रेटी गेस्ट के तौर पर बालीवुड स्टार रॉनी शाह रहे जिनके जन्मदिन के अवसर पर इस प्रोग्राम को रखा गया। प्रोग्राम में बोलते हुए रॉनी शाह ने कहा कि उन्हें लखनऊ शहर से खास लगाव है और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी व यहां का लजीज खाना उन्हें बेहद पसंद है। मुख्य अतिथी के तौर पर न्याय व विधि मंत्री ब्रजेश पाठक उनकी पत्नि नम्रता पाठक समेत एसआर गु्रप्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, अरूण सिंह, बीजेपी संयोजक मुकेश मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
