
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद बस स्टैंड स्थित आर्यवर्त ग्रामीण बैंक से पैसे निकालने के बाद बाहर आ रही एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। टप्पेबाज महिला की पर्स में रखी 50 हजार की नकदी लेकर चंपत हो गया। हैरत की बात यह कि महिला को घटना
की जानकारी बाहर मूंगफली के ठेले के पास पहुंचने के बाद,जब पर्स खोली तब चैन खुली थी पैसे गायब थे। पीड़ित शिक्षिका अर्चना बाजपेई पत्नी रजनीकांत बाजपेई निवासी शिरोमननगर थाना बेहटा गोकुल ने बताया कि वह जूनियर हाईस्कूल ग्राम बिलहरी में हेड मास्टर के पद पर तैनात है। दोपहर 02 बजे विद्यालय बंद कर आर्यावर्त बैंक से 50 हजार का भुगतान निकाला। जिनको बैग में रखा लेकिन तभी बैंक के अंदर पहले से मौजूद अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे बैग से रुपए
निकाल लिया गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन अभी तक चोर को पकड़ नही पाई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की छानबीन की जा रही है।
