
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत गुरुबार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 जितेंद्र प्रताप सिंह एवं थाना मल्लावा पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवादा परस, ग्राम बरौना, ग्राम तेंदुआ मे दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट
करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराया गया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई- उन्नाव मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवं ढाबों की चेकिंग की गई।
