
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। शहर के फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस इमेज आर्ट क्रिएशंस का मुंबई के नामी म्यूजिक कम्पनी बी4यू म्यूजिक के साथ म्यूजिक एसोसिएशन हुआ, जिसके अंतर्गत इमेज आर्ट क्रिएशंस के बैनर के सभी म्यूजिक वीडियो अब बी4यू म्यूजिक पर रिलीज़ होंगे।
अभी इस क्रम में कुछ म्यूजिक वीडियो एक साथ रिलीज़ किये गए।जिनमें "इश्क़ सरफिरा" "ओ हमसफ़र" "रंग दे निज़ाम" और "एक बार" मुख्य हैँ। निर्माता-निर्देशक राजेश्वर पाण्डेय राज ने इस बात की जानकारी दी। प्रोडक्शन की मुख्य निदेशक शैली पाण्डेय ने बताया कि
गीत और संगीत की मुख्य धारा अवध से ही प्रारम्भ होती है। ऐसे में जो कलाकार बाहर जाकर स्वयं को स्थापित नहीं कर पाते उनको संसाधनों से जोड़ने के लिए हमारा प्रोडक्शन काम करता है। आने वाले समय में हम गीत,
संगीत, फ़िल्म और वेब सीरीज के साथ मुंबई के तमाम अन्य बड़े बैनरो के साथ दिखाई देंगे।
