
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज थाना पुलिस ने कटिघरा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कटिघरा में एक पेड़ के नीचे चलाई जा रही अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री से 4 तमंचे 315 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 4
लोहे की नाल 315 बोर, लम्बाई 11 अंगुल एवं उपकरण व शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह (पश्चिमी) ने बताया कि कटिघरा केजंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी पुलिस को मिली। थाना बेनीगंज पुलिस ने बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से जंगल की घेराबंदी की। जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का
संचालन करते रहमत अली पुत्र नबाब अली निवासी मोहल्ला अहिरनटोला कस्बा बेनीगंज व अनिल पुत्र सेवकराम निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना संडीला को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 4 तमंचे 315 बोर, 1 अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, चार नाल 315 बोर लम्बाई 11 अंगुल एवं अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
