
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधबार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज एवम थाना सुरसा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बधिया, ग्राम झबरापुरवा, ग्राम दुलारपुर, ग्राम भगवानपुर, ग्राम निबहरा मे दबिश की कार्रवाई की गई । दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 3 अभियोग पंजीकृत कराया गया। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वह कच्ची शराब
का सेवन ना करें एवं अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल आबकारी/पुलिस को दें। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई- फर्रुखाबाद मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवं ढाबों की चेकिंग की जा रही है।
