लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

336 करोड़ की लागत के 159 परियोजनाओं का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास व लोकार्पण




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। गुरुबार को सड़क मार्ग से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या हरदोई पहुंचे। वहां उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जो पहले रोजा इफ्तार वाली पार्टियां थी, अब उनके नेता मन्दिर मन्दिर जा रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज राहुल गांधी ऐसे प्रवचन दे रहे हैं जैसे कहीं के शंकराचार्य हों। वहीं आम आदमी पार्टी को नगर निगम पार्टी बताते हुए कहा कि यूपी के चुनावों में इन्हें प्रत्याशी नही मिलेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की महात्मा गांधी और मोहन भागवत पर दी स्पीच के वीडियो पर कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी संभालें। 2014 के पहले राहुल गांधी का मंदिर जाने का कोई समाचार नहीं मिलता था। राहुल गांधी आज ऐसे प्रवचन दे रहे हैं, जैसे कहीं के शंकराचार्य हों। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने करीब 336 करोड़ की लागत के 159 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी को उनके आने वाले जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के 300 यूनिट बिजली फ्री और बिल माफी के बयान पर केशव मौर्य ने कहा कि ये पार्टी नगर निगम की तरह सरकार चलाने वाली पार्टी है, इन्हें विधानसभा के पूरे प्रत्याशी भी नहीं मिलेंगे।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में सूबे में अखिलेश यादव की सरकार थी, लेकिन तब वह प्रयागराज जाते तो थे पर नहाते नहीं थे। 2014 में ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रयागराज में डुबकी लगा रहे हैं। सपा-बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनकी सरकारों में जनता का पैसा दलाल खाते थे। अधिकारी और ठेकेदार विकास-निर्माण की राशि का बंदरबांट कर लेते थे। अब सरकार से जारी होने वाला एक रुपया संबंधित तक सीधे पहुंच रहा है।उन्होने कहा कि जनपद हरदोई में सरकार गठन के बाद से अब तक 21 मार्गो को चौड़ीकरण एवं सुद्ढ़ीकरण, 423 नवीन मार्ग, 2020 मार्गो का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत कराने के साथ 32 सेतु का निर्माण कराया गया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग किये गये मार्गो का निर्धारित समय पर गुणवत्ता परक निर्माण कराया जायेगा। इस अवसर पर मा0 सांसद जय प्रकाश रावत, अशोक रावत, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाा पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, मा0 विधायक नितिन अग्रवाल, माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा, पीके वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।