
सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना मल्लावा के कंजर पुरवा नवादा परस कस्बा मे आबकारी
विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी। दबिश दौरान सघन तलाशी में 25 लीटर कच्ची शराब मौके से बरामद हुए। शराब को कब्जे में लिया गया। मौके पर 200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो पर अभियोग थाना मल्लावां में पंजीकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद में इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित एवं बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चेकिंग अभियान चलाया गया, पर कहीं से किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बरामदगी नहीं हुई। साथ ही जनपद में देसी शराब /विदेशी मदिरा /बियर की दुकानो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
विक्रेता एवं अनुज्ञा पियों को नियमानुसार दुकान संचालन हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अमित कुमार,
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेंद्र प्रताप सिंह मय स्टाफ थाना मल्लावां पुलिस टीम मौजूद रहे।
