लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घण्टे में किया खुलासा

 पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का किया था गठन ।ऑपरेशन शिकंजा के तहत बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने अभियुक्तों को दबोचा





सत्यबन्धु भारत ।सन्दीप कुमार

बिलग्राम,हरदोई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा बिलग्राम कोतवाली में चर्चित हत्याकांड के शीघ्र खुलासे पर खरा उतरते हुए बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने 24 घण्टे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

बिलग्राम कोतवाली के अंतर्गत 20 दिन पहले स्मोद (25) की विपक्षीगण राम खेलावन पुत्र रामस्वरूप ग्राम चिरन्जूपुरवा मजरा कटरी बिछुहिया आदि से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, उसी बात को लेकर राम खेलावन आदि ने स्मोद की हत्या करके लाश को शिवचरन उर्फ नग्गा पुत्र परशुराम नि0 ग्राम चिरन्जू पुरवा मजरा कटरी बिछुहिया थाना बिलग्राम  हरदोई के सहयोग से गंगा किनारे जंगल मे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना के सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमें लगाई थी। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए रामखिलावन पुत्र रामस्वरूप,शिव चरन उर्फ नग्गा पुत्र परशुराम नि0 चिरंजीपुरवा,शिवम उर्फ नन्हे पुत्र रामसिंह नि0 दनई पुरवा मजरा कटरी छिबरामऊ,उमेश कुमार यादव पुत्र राम सनेही नि0 दीना पुरवा मजरा कटरी महादेवा थाना बिलग्राम हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।