
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं के माध्यम से लंबित वेतन विसंगतियों एसीपी वरिष्ठता, अधिष्ठान संबंधी समस्यों और विभाग की तेजी से बदल रही कार्यप्रणाली के दौरान नित्
य प्रति विभागीय कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण हेतु संगठन द्वारा अनेकों बार अनुरोध किया गया एवं विपरीत परिस्थितियों में भी ऊर्जा प्रबंधन से संवाद और परस्पर सहयोग के द्वारा सवर्ग की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाता रहा है। किन्तु उनका सकारात्मक समाधान ना होने के कारण। इस आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा।
इस क्रम में
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा हरदोई के सभी पद पदाधिकारी एवं सदस्य सोमवार को केंद्रीय कार्य प्रणाली के आवाहन पर विद्युत वितरण मंडल हरदोई के कार्यालय पर 24 घंटे का सामूहिक उपवास का कार्यक्रम करेंगे उपवास कार्यक्रम
में इं0 सुरेश विश्वकर्मा, दिनेश यादव, सौरभ अवस्थी, मनोज यादव, अजय मिश्रा, किशनपाल, आलोक रावत, नरेंद्र रावत राजकुमार गुप्ता, रविकांत एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
