लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गांवों में टंकी बनाकर घर-घर में 2024 तक पानी पहुंचाएगी भाजपा-डॉ उपेंद्र सिंह रावत

चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों को आने लगी प्रबुद्ध वर्ग की याद-डॉ अशोक बाजपेई

पीएम मोदी ने देशहित में निर्णय लेकर देश को किया सम्मानित- रजनी तिवारी



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार


हरदोई। शनिवार को हरदोई जनपद में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने सपा,बसपा, कांग्रेस पर जमकर तीखे बार किये।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की अध्यक्षता हरदोई जनपद के शाहाबाद विधानसभा में डॉ मुरारी लाल गुप्ता ने की।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाराबंकी सांसद डॉ उपेन्द्र सिंह रावत ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार से पूर्व की सरकारों ने गरीबों के लिए कोई कार्य नही किया, लेकिन भाजपा  उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हर गरीब को भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास दिया। फ्री गैस, बिजली कनेक्शन आदि कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा गरीबों को सम्मान दिया गया।
बहीं भाजपा सरकार 2024 तक हर घर मे पानी पहुँचाने का काम करेगी।
भाजपा सरकार में 18-18 घंटे गांवों में बिजली देने का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा सांसद अशोक बाजपेई ने सपा, बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया तो सभी पार्टियों को प्रबुद्ध वर्ग याद आने लगा।
सपा सरकार में नौकरियों की सूची सैफई में व पुलिस भर्ती का हेडक्वार्टर  इटावा में होता था आज भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरिया दी जा रही हैं।
कोरोना महामारी में जब देश के गरीबों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई तो भाजपा सरकार ने 80 करोड़ गरीब परिवारों को फ्री राशन भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
बहीं शाहाबाद भाजपा क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने क्षेत्रीय विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि  बर्षों से शाहाबाद की मुख्य समस्या आंझी ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे सरकारें आई और चली गई लेकिन भाजपा सरकार ने जनता की मांग को गम्भीरता से लेते हुए ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया। शाहाबाद विधानसभा के अंतर्गत दलेलनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ककरघटा में मिनी स्टेडियम के साथ साथ ग्रामीण सड़कों का विकास भाजपा सरकार ने किया।
बहीं अमित मिश्रा ने कहा कि जहाँ अन्य सरकारें प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एक जाति वर्ग तक ही सीमित है बहीं भाजपा सरकार प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन द्वारा हर जातिवर्ग के विकास की परिचर्चा कर रही है। 
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ उपेन्द्र रावत, सांसद अशोक बाजपेई, सांसद जयप्रकाश रावत, अजीत सिंह बब्बन,मनोज वर्मा, बेदराम राजपूत, अमित मिश्रा,राजेन्द्र मिश्रा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।